आक्सीजन की कमी को दूर काने के लिए अवश्य लगाएं पौधे
फतेहपुर (जामताड़ा) दैनिक जागरण का अभियान आक्सीजन है वरदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्याल
फतेहपुर (जामताड़ा): दैनिक जागरण का अभियान आक्सीजन है वरदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में पौधारोपण रविवार को किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजुरिया में मुखिया विभीषण हेंब्रम, प्रधानाध्यापक गोपाल स्वरूप सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नसरुद्दीन अंसारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिगंबर पंडित प्रभु दयाल पंडित लखेश्वर टुडू बंशीधर पंडित ने पौधारोपण किया। इस दौरान आम, अमरूद, आंवला, लीची, नीम, गोल्ड मोहर, काजू समेत करीब 20 पौधे लगाए गए। इसी तरह राजकीयकृत मध्य विद्यालय फतेहपुर में वार्ड सदस्य टिकी सामंत शिक्षक कुमार प्रणव भारती प्रबंधन समिति अध्यक्ष ब्लू देवी अनिल गोस्वामी असलम अंसारी रे कुमार दास जागो द धनंजय दास ने आम नीम शीशम अमरुद समेत करीब 10 पौधे लगाए जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुरुंडिया में समाजसेवी सह सेवानिवृत्त जनसेवक हरिहर मंडल प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार मंडल शिक्षक प्रदीप मंडल ग्रामीण धीरेन मंडल, महावीर राउत, राजकिशोर महतो, दीपक मंडल, अजय मंडल, प्रमोद राउत, पीपल आम नीम समेत करीब 15 पौधे लगाए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनगढ़ी में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड संयोजक सह प्रधानाध्यापक आशीष सामंत शिक्षिका कमलीनी टुडू विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमधन हेंब्रम बोदिलाल मुर्मू, राजकुमार टुडू, छात्र मुकेश अंसारी, सरफराज अंसारी ने आम, नीम समेत पांच पौधे लगाए। मुखिया विभीषण हेंब्रम ने दैनिक जागरण के इस महा अभियान का सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में जिस तरह कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों को आक्सीजन की कमी से जूझते हुए देखा गया है निश्चित रूप से दैनिक जागरण का पौधारोपण महा अभियान ऐसे लोगों को सबक लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे अवश्य लगाना चाहिए।