बिदापाथर में पौधारोपण से पर्यावरण में बना रहेगा संतुलन
बिदापाथर (जामताड़ा) दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन बरदान के तहत रविवार को पंचायत प्रतिनि
बिदापाथर (जामताड़ा) : दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन बरदान के तहत रविवार को पंचायत प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता ने बिदापाथर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पौधारोपण किया। लखियाबाद गांव में भाजपा जिला महामंत्री प्रवास कुमार हेंब्रम, सुगनीबासा गांव में पालाजोरी पंचायत के मुखिया पति अविता हांसदा, हेदलजोरी गांव में भाजपा खैरा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह व सालपतड़ा गांव में खामारबाद पंचायत के मुखिया प्रकाश मरांडी ने पीपल आदि का पौधारोपण किया। लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधे की संरक्षण की शपथ ली। प्रवास कुमार हेंब्रम ने कहा कि जागरण की ओर से चलाए जा रहे मिशन आक्सीजन वरदान है एक सराहनीय कदम है, पौधारोपण से पर्यावरण में संतुलन बना रहेगा व हमें पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिल सकेगा। प्रकाश मरांडी ने कहा कि जागरण के अभियान पौधारोपण में सभी की भागीदारी आवश्यक है। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी से लोगों को तड़पते देखा गया है। अविता हांसदा ने कहा कि जागरण की आक्सीजन वरदान है अभियान बहुत ही अच्छी पहल है। सभी अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें व पर्यावरण के संतुलन के साथ-साथ आक्सीजन को बरकरार रखें। निपेन सिंह ने लोगों से कम से कम पांच पांच पौधा लगाने को कहा।