Move to Jagran APP

घने कोहरे से राहगीर हुए परेशान

विद्यासागर जामताड़ा शनिवार सुबह में प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब ग्यारह बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को भगवान भास्कर का दर्शन भी विलंब से हुआ और तब तक आम जनजीवन घरों में दुबके रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 05:26 PM (IST)
घने कोहरे से राहगीर हुए परेशान
घने कोहरे से राहगीर हुए परेशान

विद्यासागर जामताड़ा : शनिवार सुबह में प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब ग्यारह बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को भगवान भास्कर का दर्शन भी विलंब से हुआ और तब तक आम जनजीवन घरों में दुबके रहा। विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर जानेवालों को घने कोहरे के कारण ट्रेन भी नहीं दिखाई दे रही थी। यात्री भी स्टेशन पर कोहरे के कारण स्वयं को अजीबोगरीब स्थिति में महसूस कर रहे थे। आसपास कुछ दिखाई नहीं देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.