डीएवी में ऑन लाइन प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता जामताड़ा गांधी जयंती पर स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में ऑनलाइन
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : गांधी जयंती पर स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में ऑनलाइन श्लोगन पाठ, निबंध लेखन, चित्रांकन, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गो व ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया।
विजेताओं को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, कर्म एवं दर्शन की जानकारी मिलती है। आज की पीढ़ी को उनके विचारों से अवगत कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रतियोगिताओं के आयोजन में सीसीए प्रभारी नरगिस •ोबा, सहायक देवप्रिया चंदा, शबनम •ाहां, निर्णायक एसके दास, डॉ रीता नाग, अर्चना सिंह, एके विश्वकर्मा, संजीव सिंह, विनय कृष्ण, एके पात्र आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।