Move to Jagran APP

धानधड़ा में आपसी झड़प में एक जख्मी, धनबाद रेफर

जामताड़ा शुक्रवार को दोपहर बाद दुमका रोड के धानधड़ा ग्वाला पाड़ा में दो लोगों के बीच

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 07:35 PM (IST)
धानधड़ा में आपसी झड़प में एक जख्मी, धनबाद रेफर
धानधड़ा में आपसी झड़प में एक जख्मी, धनबाद रेफर

जामताड़ा : शुक्रवार को दोपहर बाद दुमका रोड के धानधड़ा ग्वाला पाड़ा में दो लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों व्यक्ति एक ही गांव के हैं। जख्मी सुरेश महतो को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि हाथ में गहरा कटा जख्म है। बहते हुए रक्त यहां रोकना मुश्किल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंडा दुकानदार उज्ज्वल महतो व सुरेश महतो के बीच अंडा लेनदेन को लेकर झड़प हुई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस संबंध में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। उज्ज्वल महतो ने बताया कि सुरेश शराब के नशे में धुत होकर दुकान में आया और अलमारी तोड़ने का प्रयास किया। इसी क्रम में शीशा से हाथ कट गया। जबकि जख्मी सुरेश महतो ने बताया कि पिछले कई वर्षो से जमीन विवाद चल रहा है। मौका देख उसे शीशे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। जामताड़ा थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.