Move to Jagran APP

प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर भाजपाइयों ने उपवास रखा

जामताड़ा लॉकडाउन में बाहर फंसे झारखंड के लोगों की कुशलता व झारखंड सरकार की इसके लोगों के प्रति उपेक्षा के खिलाफ प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर भाजपाइयों पर बुधवार को दिनभर उपवास रखा। कहा गया कि झारखंड के मजदूर कामगार भाई छात्र-छात्राएं बाहरी राज्यों में व इलाज काम-काज व पठन-पाठन के लिए फंसे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:13 AM (IST)
प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर भाजपाइयों ने उपवास रखा
प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर भाजपाइयों ने उपवास रखा

जामताड़ा : लॉकडाउन में बाहर फंसे झारखंड के लोगों की कुशलता व झारखंड सरकार की इसके लोगों के प्रति उपेक्षा के खिलाफ प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर भाजपाइयों पर बुधवार को दिनभर उपवास रखा। कहा गया कि झारखंड के मजदूर, कामगार भाई, छात्र-छात्राएं बाहरी राज्यों में व इलाज, काम-काज व पठन-पाठन के लिए फंसे हैं। ऐसे लोगों के यहां परिजन परेशानी में हैं पर उन्हें वापस लाने की कोई व्यवस्था सरकार नहीं कर रही है। इसके लिए भाजपाइयों ने उपवास रखा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर यह उपवास रखा गया।

loksabha election banner

भाजपा के वरीय नेता बीरेंद्र मंडल, महामंत्री सुभाष साव, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य रीता शर्मा, सोमनाथ सिंह, बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्र, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महावीर सरावगी आदि भाजपाई उपवास किए और सरकार के रवैए के प्रति रोष जताया। भाजपा नेता सह नपं के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने राज्य सरकार से मांग की कि वे शीघ्र संज्ञान लेकर स्पष्ट करें कि वह बाहर फंसे लोगों के लिए क्या कदम उठाएगी। ऐसे लोगों को तुरंत अपने-अपने घरों तक वापस लाने पर बल दिया। आरोप मढा कि राज्य सरकार सिर्फ केंद्र सरकार पर झूठा लांछन लगाकर अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही। वहीं सच्चाई यह है कि केंद्र अब तक विभिन्न मदों में 4,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार को दे चुकी है।

इधर बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्र ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है। केंद्र सरकार कोरोना से बचाव को दिल खोलकर आर्थिक सहयोग कर रही है फिर फिर असहयोग का ठिकरा मोदी सरकार पर फोड़ा जा रहा है। सरकार को बाहर फंसे लोगों को वापस लाने की सुध नहीं है। कहा कि विधायक अनंत ओझा की मां बीमार है। वह साहिबगंज में हैं जबकि विधायक खुद रांची में फंसे हैं पर उन्हें अनुमति नहीं मिली। कहा कि दूसरे विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय हैं जिन्हें अपने कार्यक्षेत्र जमशेदपुर जाने की अनुमति इस सरकार में प्रशासन नहीं दे रहा है जबकि स्थानीय विधायक हैं कि लॉकडाउन में जामताड़ा से मधुपुर व रांची तक आना-जाना कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.