Move to Jagran APP

विरोध की वजह से दो दिनों से कचरा उठाव ठप

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) मिहिजाम में कचरा का निस्तारण दो दिनों से ठप हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:17 AM (IST)
विरोध की वजह से दो दिनों से कचरा उठाव ठप
विरोध की वजह से दो दिनों से कचरा उठाव ठप

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): मिहिजाम में कचरा का निस्तारण दो दिनों से ठप हो गया है। नगर पर्षद के डंप स्थल पर कचरा फेंकने का विरोध आसपास के लोगों ने दो दिन पूर्व किया था। उसके बाद से उठाव व निस्तारण दोनों कार्य ठप पड़ गया है। इससे गंदगी बढ़ने की समस्या गंभीर होने लगी है। विरोध करने वाले स्थानीय लोग प्रस्तावित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्थल पर रविवार को भी डटे रहे। वहीं शनिवार देर शाम नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी सहित कई वार्ड पार्षद विरोध स्थल पर पहुंचे थे। वहां विरोध कर रहे लोगों ने कचरा को यहां से हटा कर दूसरे स्थान पर ले जाने की मांग रखी। इस पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से मोहलत मांगी।

loksabha election banner

विरोध कर रहे लोगों ने साफ कहा कि यहां कचरा फेंकना हमेशा के लिए बंद रखा जाएगा। यहां कचरा किसी भी कीमत में फेंकने नहीं दिया जाएगा। विरोध बढ़ने के कारण शनिवार से कचरा संग्रह करने वाले वाहन भी ठप रहा। कंपनी के कर्मी वाहन लेकर वार्डों के घरों से कचरा का उठाव नहीं किया। ऐसे में शहर में कचरा का अंबार लगने से बीमारियों का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ेगा। ---क्या है मामला : शुक्रवार को सुबह स्थानीय लोगों ने कचरा फेंकने के लिए आने जाने वाले मार्ग को झाड़ियो से अवरूद्ध कर दिया था। कचरा लदे सात वाहन जहां के तहां खड़ा रहा गया। बाद में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को थाना प्रभारी ने समझाया। उस दिन तो कचरा का निस्तारण हो गया पर उसके बाद वहां कचरा फेंकना बंद कर दिया गया है। ----विरोध का कारण : नगर पर्षद के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के लिए वह स्थल प्रस्तावित है। वहीं देर सबेर संयंत्र लगेगा। इसके लिए अभी वहां कचरा डंप किया जा रहा है। पर लोगों की समस्या है कि कचरा खुले में रहने से प्रदूषण बढ़ रहा है। इलाके के लोग सैर-सपाटा नहीं कर पा रहे हैं। पास ही होमियोपैथी कॉलेज एंड हॉस्पिटल है। योजना स्थल के चारों ओर आवासीय क्षेत्र है जहां लोग अपने परिवार संग रहते आ रहे है।

---क्या कहती है कंपनी : कचड़ा घर- घर से संग्रह कर राजबाड़ी स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना स्थल पर फेंकने का कार्य पाथ्या कम्पनी को सौंपा गया हैं। कम्पनी ने एक वर्ष से कचरा का निस्तारण वहां कर रही है। सात ट्रीपर वाहन सभी वार्डों के प्रत्येक घर का कचरा संग्रह कर वहां फेंकता है। अब विरोध के कारण कचरा का उठाव ठप है। सनद रहे कि इस परियोजना की प्रक्कलित राशि 72 करोड़ 16 लाख 85 हजार की है। राजबाड़ी स्थित उक्त स्थल परियोजना के लिए चयनित है।

---क्या कहते हैं अध्यक्ष : नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विरोध से पूरे इलाके को नुकसान हो रहा है। खुले में कचरा जमा होने का विरोध किया जा रहा है। राजबाड़ी के प्रस्तावित स्थल पर फेंके गए कचरा का निष्पादन जल्द कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.