भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई
जामताड़ा भारत सरकार के रेल मंत्रालय और न्याय मंत्रालय के जारी निर्देशों के तहत आसनसोल रेलमंडल प्रबंधक सुमित सरकार की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पूरे मंडल में आयोजित किए जा रहे हैं।
जामताड़ा : भारत सरकार के रेल मंत्रालय और न्याय मंत्रालय के जारी निर्देशों के तहत आसनसोल रेलमंडल प्रबंधक सुमित सरकार की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पूरे मंडल में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में गुरुवार को मंडल के दुर्गापुर स्टेशन में विधि अधिकारी सुधीर लाल, आसनसोल मंडल की टीम ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रमुख बिदुओं और नागरिक कर्त्तव्यों पर महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की। इसमें दुर्गापुर स्टेशन प्रबंधक एनके दास वहां कार्यरत कार्मिकों के साथ उपस्थित थे।
संविधान की प्रस्तावना के अतिरिक्त विधि अधिकारी सुधीर लाल ने नागरिकों के 11 मूल कर्त्तव्यों की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर स्टेशन कार्मिकों के समरसता और समान भातृत्व की भावना के निर्माण, सामाजिक संस्कृति के परिरक्षण आदि मूलभूत कर्त्तव्यों पर आधारित अनेक प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विधि अधिकारी सुधीर लाल ने उपस्थित कार्मिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।