Move to Jagran APP

लॉकडाउन में फंसे नुनूलाल अपने पिता का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए

नारायणपुर (जामताड़ा) लॉकडाउन में मुंबई के धारावी में फंसे नुनूलाल मंडल के पिता का निधन हो गया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर ग्रामवासी नुनूलाल मंडल काम की तलाश में मुंबई गए थे। वे घर लौटने की सोच ही रहे थे कि इसी बीच देश में लॉकडाउन लागू हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 05:26 PM (IST)
लॉकडाउन में फंसे नुनूलाल अपने पिता का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए
लॉकडाउन में फंसे नुनूलाल अपने पिता का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए

नारायणपुर (जामताड़ा) : लॉकडाउन में मुंबई के धारावी में फंसे नुनूलाल मंडल के पिता का निधन हो गया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर ग्रामवासी नुनूलाल मंडल काम की तलाश में मुंबई गए थे। वे घर लौटने की सोच ही रहे थे कि इसी बीच देश में लॉकडाउन लागू हो गया। वह अपने साथियों के साथ मुंबई के धारावी में ही फंसकर रह गए हैं। इस बीच शनिवार को उनके पिता सहदेव मंडल का निधन हो गया। हालांकि परिजनों ने उनके पिता के निधन की सूचना उन्हें फोन पर दी परंतु कोई उपाय नहीं रहने के कारण नुनूलाल मंडल घर वापस नहीं आ पाए। बसनपुर में शनिवार को उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों को इस बात का अफसोस है कि नुनूलाल मंडल अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.