Move to Jagran APP

नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

युवा सैनिक संघ नाला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। सदस्यों ने पहले इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:20 AM (IST)
नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

नाला (जामताड़ा) : युवा सैनिक संघ नाला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। सदस्यों ने पहले इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस क्रम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के करीब बीस युवाओं ने इस दौड़ में भाग लिया। लखिश्वर हेम्ब्रम, सुमन मंडल, नदिया राय क्रमश पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौ ग्रुप में से पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। संघ ने बच्चों के बीच नृत्य-गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। संघ के संरक्षक महेश्वर घोष, संजीव ठाकुर, मनोज गुप्ता, युवा सैनिक संघ के अध्यक्ष कमल पैतंडी, त्रिभुवन कुमार, कुंदन सिंह, कल्याण हालदार, सचिव राजू दास आदि समेत काफी संख्या में सदस्य थे। नाला प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला इंटर कॉलेज व डिग्री महाविद्यालय, नाला मध्यविद्यालय, देवजोड़ सहित विभिन्न स्कूलों में नेताजी के फोटो पर माल्यार्पण कर याद किया गया। नाला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य गुनमय दास ने नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का दृढ़संकल्प लिया।

loksabha election banner

बिदापाथर : गेड़िया शैक्षिक अंचल के मध्य विद्यालय गेड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालुका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केसड़ी, उच्च विद्यालय बिदापाथर, उच्च विद्यालय चापुड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतुलजोड़ सहित पंचायत सचिवालय माड़ालो, पंचायत सचिवालय महुलबोना, बिदापाथर, पालाजोरी, चापुरिया, खामारबाद में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मरालो पंचायत की मुखिया सविना हांसदा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस वीर स्वतंत्रता सेनानी सह एक परम देश भक्त थे। भारत को आजादी दिलाने को आजाद हिन्द फौज का गठन किया।

कुंडहित : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मुख्यालय स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल व मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उउवि बाबूपुर, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी, उच्च विद्यालय अम्बा, नाटुनटोला, सुद्राक्षीपुर, कुंडहित हटिया मैदान में जन कल्याण समिति आदि स्थानों पर नेताजी की जयंती मनाई गई। ली एंजेल व मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को विद्यालय की ओर पुरस्कार से देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के पहले विद्यालय में नेताजी की प्रतिमा पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित किया। शिक्षक सुधीर सेन, सौरभ मंडल, काकली माजि, सुदिप्त मित्र, सेनापति पाल, शुल्का सिन्,हा कविता चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिवार ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नेताजी के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। बेलन फोड़ में सुमित्रा मुर्मू, बिस्कुट रेस में शुभम घोष, म्यूजिकेल चेयर में पिकी हांसदा को पुरस्कृत किया गया। बागडेहरी उच्च विद्यालय व बाबूपुर उच्च विद्यालय में नेताजी याद किए गए। समीर किशोर पाल, जाकिर अंसारी, सुबोध कर, शिखा चौधरी, बीरबल सेन, रामप्रसाद चोपदार, बासुदेव मंडल, मधुसूदन मंडल आदि मौजूद थे। जनकल्याण समिति के सदस्यों ने नेताजी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति सदस्य बाबन नायक ने कहा नेताजी भारत स्वाधीन करने में अहम भूमिका अदा किए। उन्होंने समिति सदस्यों को नेताजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलवाया।

मौके पर रक्षाकर नायक, बाबन नायक, राजू राय, कुंदन गोस्वामी, रवि वाद्यकर, राजरव वाद्यकर, जीवन वाद्यकर, सौरभ मंडल, बिटी शर्मा, रबीन शर्मा, गुड्डू वाद्यकर, सन्यासी वाद्यकर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.