विदेश से पहुंचे पांच लोगों की निगरानी उसके घर में शुरू
जामताड़ा विदेश लौटनेवाले प्रत्येक लोगों की निगरानी 30 दिन तक स्वास्थ्य विभाग करेगी। वर्तमान सम
जामताड़ा : विदेश लौटनेवाले प्रत्येक लोगों की निगरानी 30 दिन तक स्वास्थ्य विभाग करेगी। वर्तमान समय में सऊदी अरब से तीन अलग-अलग परिवार के छह व्यक्ति जिले में अपने घर वापस लौटे हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से वापस लौटी महिला पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य विभाग इनसे नियमित संपर्क में हैं। 30 दिन के अंदर विदेश से वापस लौटे लोगों को बुखार या अन्य प्रकार की स्वास्थ्य गड़बड़ी की समस्या उत्पन्न होती है, तो उसका नमूना संग्रह कर पुणे या भुवनेश्वर स्थित लैब में भेजा जाएगा।
जिला महामारी विशेषज्ञ डा. अजित कुमार दुबे ने बताया कि जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में दो महिला समेत तीन और जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में एक पुरुष सऊदी अरब से वापस आया है। विभाग उनके स्वास्थ्य का नियमित मानिटरिग कर रहा है।
-- 3219 को लगा टीका : शनिवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सात दर्जन जगहों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 3219 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। मौके पर जामताड़ा प्रखंड में 1097, नारायणपुर में 1237, कुंडहित में 416, जबकि नाला प्रखंड में 469 लोगों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार जिले के विभिन्न स्तरीय सरकारी अस्पतालों में नमूना संग्रह व जांच शिविर संपन्न हुआ। मौके पर 374 लोगों का नमूना संग्रह किया गया। जबकि, 503 संग्रहित नमूनों की जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।