लापता पुत्र शादी करके पत्नी के साथ वापस आया घर
कुंडहित (जामताड़ा) शनिवार को चार दिनों से लापता हुआ लड़का शादी कर पत्नी के साथ घर
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:52 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : शनिवार को चार दिनों से लापता हुआ लड़का शादी कर पत्नी के साथ घर लौटा। खजुरी गांव के समीर कुमार मंडल के पुत्र देव मंडल गत 30 जून को शाम पांच बजे से अपने घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब लड़का नहीं मिला तो उसके पिता समीर कुमार मंडल ने दो जून शाम कुंडहित थाना में पुत्र के लापता होने का आवेदन दिया। शनिवार की सुबह समीर मंडल के पुत्र देव मंडल बंगाल के दुबराजपुर थाना क्षेत्र की एक बालिग लड़की से शादी कर घर वापस आया। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घर लौटने के बाद घरवाले खुशी-खुशी लड़का-लड़की को स्वीकार कर लिए। परिवार में लड़का के वापस लौटने पर खुशी का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें