पारा शिक्षकों ने सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप
पबिया (जामताड़ा) : बाहरियों को हर हाल में झारखंड से भगाना होगा। इसके लिए रणनीति के त
पबिया (जामताड़ा) : बाहरियों को हर हाल में झारखंड से भगाना होगा। इसके लिए रणनीति के तहत काम करना होगा ये बातें नारायणपुर प्रखंड के पारा शिक्षक संघ के नेता सुमन कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्थानीय पढे़-लिखे नौजवानों को नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लेकिन सरकार और पदाधिकारी इस मामले को लेकर बिल्कुल संवेदनहीन है। झारखंड राज्य की नौकरियों को मोटे रकम लेकर बाहरी राज्यों के नौजवानों के हाथों में बेची जा रही है। यहां के विधायक, मंत्री, सांसद सभी मस्त हैं क्योंकि इनको झारखंड की दुर्दशा व यहां के पढे़-लिखे युवकों की दुर्दशा से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए अब झारखंड को बचाने के लिए यहां के स्थानीय नवयुवकों को एक होकर बाहरियों से लड़ना होगा। सभी को सड़क पर उतरना होगा, जान की बाजी लगानी होगी और बाहरियों को भगाना होगा, तभी अपना झारखंड सुरक्षित रहेगा। 15 नवंबर से पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। झारखंड के आला अधिकारी सब बाहरी हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को कान भरते रहते हैं।