कोरोना से बचाव की कार्यशाला में मास्क बंटे
महिला सशक्तिकरण तथा उनकी आर्थिक व सामाजिक विकास के उद्देश्य को लेकर रविवार को स्वयंसेवी संस्था इला फाउंडेशन ने सदर प्रखंड के सोनबाद पंचायत भवन प्रांगण में कोविड-19 जागरूकता कार्यशाला की। कार्यक्रम में आसपास गांव के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। संस्था के प्रशिक्षकों ने लोगों को महामारी से बचने और अन्य को बचाने के उपायों की जानकारी दी।
संवाद सहयोगी,जामताड़ा : महिला सशक्तिकरण तथा उनकी आर्थिक व सामाजिक विकास के उद्देश्य को लेकर रविवार को स्वयंसेवी संस्था इला फाउंडेशन ने सदर प्रखंड के सोनबाद पंचायत भवन प्रांगण में कोविड-19 जागरूकता कार्यशाला की। कार्यक्रम में आसपास गांव के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। संस्था के प्रशिक्षकों ने लोगों को महामारी से बचने और अन्य को बचाने के उपायों की जानकारी दी। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने किया।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कोविड-19 से बचने के लिए शारीरीक दूरी बनाए रखने, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी। संस्था के सदस्यों ने घर में निर्मित मास्क ग्रामीणों को दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ पीके सर्खेल की अगुवाई में कार्यशाला हुई। मौके पर दुर्गा दास भंडारी, अमरनाथ मिश्रा, पंचायत की मुखिया अनिता हेम्ब्रम, निर्मल सोरेन आदि महिला-पुरुष मौजूद थे।