संस्मरण दिवस पर याद किए गए शहीद जवान
जामताड़ा जिला पुलिस प्रशासन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया। एस
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 06:07 PM (IST)
जामताड़ा : जिला पुलिस प्रशासन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया। एसपी दीपक कुमार सिन्हा की अगुवाई में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पुलिस महकमा शहीद पुलिस कर्मियों की याद में प्रत्येक वर्ष उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। एसपी सहित पूरे पुलिस परिवार ने शहीदों के सम्मान में मौन रखा। सलामी दी और पुष्प अर्पित किए। बाद में एसपी ने टीम के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान झारखंड के शहीद पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मियों की वीरता पर प्रकाश डाला गया। मौके पर मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविद उपाध्याय, टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी व महिला, पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें