फतेहपुर में मिली महिला संक्रमित, अस्पताल भेजा गया
संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड की बबनडीहा पंचायत के तुड़का गांव में
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 04:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखंड की बबनडीहा पंचायत के तुड़का गांव में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को उसे घर से उठाकर जामताड़ा कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर समीर कुमार गोराई ने बताया कि वह कई दिन से बीमार थी। सैंपल लेकर जांच करायी तो कोरोना पॉजिटिव मिली। उसके संपर्क मे आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इधर बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी व थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने तुड़का पहुंच कर दौ सौ मीटर की परिधि को घेराबंदी करवाई। बीडीओ ने लोगों को जागरूक किया। कहा कि घर पर रहें सुरक्षित रहें। कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें