आदिवासी समुदाय में जेवीएम बनाएगी मजबूत पकड़ : बाबूलाल
करमाटांड़ (जामताड़ा) : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रखं
करमाटांड़ (जामताड़ा) : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के ¨पडारी गांव में आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की। कहा कि 26 मई से संताल परगना के जिलों में आदिवासी महासम्मेलन होगा। इसको लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। करमाटांड़ प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं संताल परगना के प्रभारी विनोद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। आदिवासी महासम्मेलन 26 मई को दुमका के आउटडोर स्टेडियम होगा। 27 मई को पाकुड़ व 30 मई को साहिबगंज जिले के बोरियो स्थित हरीचरा मैदान सम्मेलन होगा। 31 मई को जामताड़ा जिले के गोपालपुर मैदान में महासम्मेलन तय है। इसके माध्यम से आदिवासी समुदाय में झाविमो की पकड़ मजबूत की जाएगी ताकि उनका सर्वागीण विकास बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हो सके। झाविमो कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार केंद्र से लेकर राज्य तक केवल झूठे वादे कर लोगों को ठगने का काम कर रही हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने को कहा। महागठबंधन को पूर्ण करना होगा। जिसके तहत झारखंड विकास मोर्चा चुनाव की तैयारी पर पूरी तरह जुड़ गई है। इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या कर दी है। उन्होंने सिल्ली और गोमिया चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन करने की बात कही। इस कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील हांसदा, आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन, जामताड़ा जिला प्रभारी विजय ठाकुर, केंद्रीय सदस्य कार्तिक रजक, पुष्पा सोरेन, डॉक्टर सिराज अंसारी, मुख्तार आलम, मोतीलाल मरांडी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
नारायणपुर के अग्रसेन भवन में जेवीएम का आदिवासी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संताल परगना के सभी छह जिलों में आदिवासी सम्मेलन होना है। सम्मेलन में वैसे लोगों को ले जाना है जो कार्यक्रम को अच्छी तरह से समझे तथा गांव में आकर लोगों को बता सकें। सरकार अडानी अंबानी के लिए योजना बनाती है, गरीबों की अनदेखी होती है। आदिवासी, हरिजन की अनदेखी हो रही है, सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस अवसर पर पुष्पा सोरेन, प्रदीप लाल, अंगद मिर्धा, सफाउद्दीन अंसारी, चेतन मरांडी, कामदेव रजक, गणेश मुर्मू, बसंत कोल, साहेबलाल मुर्मू, अंगद मिर्धा आदि उपस्थित थे।