झामुमो ने विस स्पीकर के खिलाफ बयानबाजी का किया विरोध
कुंडहित (जामताड़ा) बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान नाला विधानसभा के विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के खिलाफ बयानबाजी पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कुंडहित (जामताड़ा) : बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान नाला विधानसभा के विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के खिलाफ बयानबाजी पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध दर्ज करते हुए प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में हारने से बौखला गई है। इसलिए अनाप-शनाप विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी कर रही है।
कहा कि आज कुंडहित थाना में थानेदार ने जब अवैध कारोबार बंद करवा दिया तो थानेदार के अलावा विस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप मढा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष के ऊपर लगाए गए गलत आरोप को सच साबित कर दिखाएं, अन्यथा झामुमो कड़ा रुख अख्तियार करेगा। कतुबुद्दीन खान ने पूर्व कृषिमंत्री की आलोचना की। मौके पर सचिव मनोरंजन सिंह, आताउर खां, संतोष सिन्हा, उत्तम पाल, चंडी मंडल, गणेश मुर्मू, बाबूराम हेंब्रम, जाकिर खान आदि उपस्थित थे।