झामुमो ने किया पेट्रोलिय मूल्य वृद्धि का विरोध
नारायणपुर/करमाटांड़,जामताड़ा : सोमवार को नारायणपुर व करमाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में स
नारायणपुर/करमाटांड़,जामताड़ा : सोमवार को नारायणपुर व करमाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में सरकार की नीतियों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। नारायणपुर में पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर भाजपा ने सरकार बनाई, परंतु लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुई। आज पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर परिवहन खर्च के कारण अन्य सामानों के भी भाव बढ़ेंगे। इससे गरीबों की कमर और टूटेगी।
कहा कि भाजपा सरकार में देश को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई में काफी समय लगेगा। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव को सौंपा।
मंहगाई कम करने, किसानों को उचित मूल्य पर पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन उपलब्ध करवाने आदि मांग की गई। इस मौके पर कमरूद्दीन अंसारी, मो. दाऊद, मंसूर आलम, माखन मंडल, हजरत मियां, ताहिर मियां आदि उपस्थित थे।
वहीं करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जमिरूद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो नेता महेंद्र मंडल ने बताया कि बढ़ते हुए पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में में लगातार वृद्धि से आम जनों का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा सरकार ने आम जनता को केवल ठगने का काम किया है। मूल्य वृद्धि रोकने, करमाटांड़ बाजार में सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। इस मौके पर इसाक अंसारी, फिरोज शेख, बालो मंडल, सऊद अंसारी, रोबिन दास, विक्रम दास, रोहित दास, कारू हेंब्रम, परिमल हांसदा, मानेश्वर सोरेन, विक्रम टुडू, प्रखंड सचिव दिनानाथ मरांडी, वासुदेव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।