डीलर की मनमानी पर एसडीओ ने एमओ को फटकारा
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगा।
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगा। जन वितरण प्रणाल से संबंधित कई शिकायतें आने पर एसडीओ उमाशंकर प्रसाद नाराज हुए। एमओ को फटकारते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
लोगों ने आरोप लगाया कि एक यूनिट में पांच किलो चावल दिया जाना है, मगर डीलर आधा किलो चावल कम कर दे रहा है। मिट्टी का तेल सरकारी दर से अधिक पर दिया जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने जनता दरबार में लगाए गए सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां आए आवेदन की बारी-बारी से जांच कर शिकायतकर्ता से बात भी की। सिमलडुबी पंचायत के जलाई गांव निवासी विधवा दुर्गा देवी ने कहा कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की की सूची में था। बाद में उसे हटा दिया गया। एसडीओ ने बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कनीय स्तर के कर्मी मनमानी कर रहे हैं। इस पर लगाम लगाएं। अब हम क्षेत्र में जाकर मामले की जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसानों ने अधिक दर पर खाद बेचने का आरोप अंगुठिया के दुकानदार पर लगाया। इस पर भी एसडीओ ने जांच करने का आदेश दिया। बीडीओ पंकज कुमार रवि, बीस सूत्री अध्यक्ष ¨चतामणी भंडारी, जिप सदस्य भोलु कोल, प्रभारी बीपीओ सुशील कुमार पंडित थे।