सभी बूथों पर करें पानी-बिजली की व्यवस्था
जाटी, नाला/नारायणपुर (जामताड़ा) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपर समाहर्ता नंदकिश
जाटी, नाला/नारायणपुर (जामताड़ा) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपर समाहर्ता नंदकिशोर लाल ने प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी, राजकीय मध्य विद्यालय महेशमुंडा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांखेत, प्राथमिक विद्यालय बाघाकुड़ी व मध्य विद्यालय पथरघाटा आदि का निरीक्षण किया। इन मतदान केंद्रों में उपलब्ध पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, पहुंच पथ, दूरी, शौचालय, चारदीवारी, साफ-सफाई सहित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय बाघाकुड़ी में पेयजल की समस्या पाई गई। मध्य विद्यालय पथरघाटा में विद्युत संबंधी असुविधा पाई गई। अपर समाहर्ता नंदकिशोर लाल ने बताया कि सभी त्रुटियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति भी थे।
इधर नारायणपुर में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता उत्तम कुमार मंडल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों के निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को अधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोकीडीह, यूपीएस पहाड़पुर, ¨सदरी, डाभाकेंद्र आदि केंद्रों में जाकर वहां पेयजल, शौचालय, सफाई की स्थिति, भवनों की स्थिति आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में सामने आए तथ्यों को विभाग को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में चापाकल खराब है। हालांकि उक्त विद्यालय को पास के नावाडीह विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। अभी भी यहां मतदान केंद्र है। इसलिए वहां सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में पहल होगी। कहा कि मतदान केंद्र में आने-जाने वाले मार्गों का भी अवलोकन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी राय ली जा रही है। चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।