बीडीओ ने लिया पौधारोपण कार्यों का जायजा
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शनिवार
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा): प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शनिवार को प्रखंड के कुरता मिर्जापुर, शहरपुरा, चिरूडीह में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण के कार्यों का जायजा लिया। पौधारोपण के लिए नीम खली, वर्मी कंपोस्ट आदि की जानकारी ली और कहा कि आम बागवानी सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। लाभुक इसका लाभ लें। पौधारोपण के लिए पंचायतों को मल्लिका और आम्रपाली प्रजाति के आम के पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं । इसे रोपा जाना है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 261 पौधारोपण के लाभुक हैं। साथ ही पौधे की देखभाल के लिए बागवानी मित्रों की भी नियुक्ति की गई है। पौधारोपण से पूर्व विभाग लाभुकों से गड्ढ़ा की खोदाई घेरान आदि का कार्य करवाया है। उक्त योजना का सारा खर्च सरकार वहन करती है। समय पर पौधारोपण कराने में विभाग जुटा है। अधिकारी लगातार क्षेत्र में जाकर कर पौधारोपण के कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे।