Move to Jagran APP

दलित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा भी साथ धरना पर बैठने को होगी मजबूर : बीरेंद्र

दलित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा भी साथ धरना पर बैठने को होगी मजबूर वीरेंद्र मंडल

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 04:02 AM (IST)
दलित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा भी साथ धरना पर बैठने को होगी मजबूर : बीरेंद्र
दलित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा भी साथ धरना पर बैठने को होगी मजबूर : बीरेंद्र

दलित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला तो भाजपा भी साथ धरना पर बैठने को होगी मजबूर : बीरेंद्र

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : महादलित परिवार को न्याय मिले इसके लिए भारत जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन को चेताया गया। पिछले 17 दिन से अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष चीरूडीह के महादलित परिवार उत्पीड़न के विरोध में धरना पर बैठे हैं। जिला प्रशासन द्वारा धरना दे रहे महादलित परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैए के खिलाफ दलित परिवारों को न्याय देने की मांग की। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। विषय पर प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस मामले में पिछले वर्ष भी इन दलित परिवारों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया था। जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों को न्याय देने का भरोसा दिया गया था। मंडल ने कहा धरना दे रहे महादलित परिवारों के अनुसार अभी तक जिला प्रशासन द्वारा इस मामले के अभियुक्तों को ना तो गिरफ्तार किया गया है, ना ही अभियुक्तों द्वारा कब्जाई भूमि वापस मिला है। मंडल ने कहा महादलित परिवारों के अनुसार प्रशासन द्वारा दिए गए भरोसे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होता देख महादलित परिवार पुन: धरना देने के लिए मजबूर हुए। मंडल ने कहा जामताड़ा एसटी एससी थाना कांड संख्या 1/2020 एवं 2/2020 के याचिकाकर्ताओं द्वारा दे रहे धरना पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि इस कांड के अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तारी की जाए। मंडल ने पुलिस प्रशासन पर इन मामलों अभियुक्तों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने जिला प्रशासन जामताड़ा को यहां के सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर चलने का गंभीर आरोप लगाया। झारखंड में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों और दलितों को न्याय देने के नाम पर बनी, परंतु इनकी शासन में महा दलितों को न्याय नहीं मिला। सिंह ने कहा जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे महादलित परिवारों को न्याय पाने के लिए बार-बार धरना पर बैठना पड़े, दुर्भाग्यपूर्ण है। महादलित परिवार पिछले 17 दिन से धरना पर बैठे हैं। राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक सुध लेने के लिए नहीं आया, ना ही न्याय दिलाने का कोई भरोसा दिया है। भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अगर दलित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो भारतीय जनता पार्टी दलित परिवारों के साथ धरना पर बैठेगी और न्याय दिलाने तक भारत जनता पार्टी दलित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, नीपेन सिंह, भाजपा नगर महामंत्री गउर बावरी, देवेंदु नायक, लखविंदर सिंह, राजेश राउत उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.