मैं भगवान भोले की नगरी में पैदा हुआ, मुझपर महादेव का आशीर्वाद : इरफान
जागरण संवाददाता जामताड़ा शुक्रवार को विधायक डा. इरफान अंसारी ने दुलाडीह गांव में एक ि
जागरण संवाददाता, जामताड़ा
शुक्रवार को विधायक डा. इरफान अंसारी ने दुलाडीह गांव में एक शिव मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की नगरी में ही उनकी पैदाइश हुई है। बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा, प्यार और आशीर्वाद सदा उनपर बनी रहती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे सभी धर्म की लोगों को एक समान मानते हैं और इससे पहले भी उन्होंने कई मंदिरों की आधारशिला रखी है।
कहा कि जो लोग धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करते हैं वे अपनी हरकतों से बाज आएं। हिदुस्तान एक सेक्युलर मुल्क है, इसका सम्मान करना चाहिए। आजादी की लड़ाई में हम सब एक होकर अपने दुश्मन अंग्रेजों से लड़े और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अब समय आ गया है कि धर्म और जाति की राजनीति करनेवाली भाजपा को उखाड़ फेंकें। उन्हें ये बात समझ आ जानी चाहिए कि नफरत से नहीं बल्कि प्यार से लोगों का दिल जीता जाता है। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों ने कहा कि इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी एवं उनका पूरा परिवार बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मो का सम्मान करते हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई मंदिरों के निर्माण में अपना योगदान दिया है।