पति केरल गया तो बात भी नहीं करता, ससुराल वाले करते हैं परेशान
जामताड़ा कई महीनों से चल रहे पति-पत्नी विवाद के निदान को बुधवार जामताड़ा थाना क्षेत्र के
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:06 PM (IST)
जामताड़ा : कई महीनों से चल रहे पति-पत्नी विवाद के निदान को बुधवार जामताड़ा थाना क्षेत्र के चलना की विवाहिता जामताड़ा महिला थाना पहुंची। महिला बिजली खातून ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी गांव के ही इमरान अंसारी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। कुछ दिन तक ससुराल में ठीक रही। जबकि एक साल पहले पति इमरान को घर वालों ने केरल काम करने के लिए भेज दिया है। पति जब से केरल गया है, तब से अभी तक फोन पर बात भी नहीं हो रही। इधर, ससुराल वाले दहेज के रूप में मोटी रकम लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोनों का घर उजड़ने से बच सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें