मुखिया प्रतिनिधि ने युवाओं को दिया फुटबॉल
संवाद सूत्र बिदापाथर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी पंचायत की मुखिया सोनामति टुड
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी पंचायत की मुखिया सोनामति टुडू ने अपने स्तर से पंचायत के सुगनीवासा व लाईजोरी गांव के युवाओं को खेल सामग्री दी। मुखिया प्रतिनिधि अविता हांसदा के हाथों दोनों गांवों के युवाओं को फुटबॉल व अन्य खेल सामग्री मुहैया कराया गया। हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ी की कमी नहीं है। आवश्यक संसाधन के अभाव में उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। युवाओं को खेल सामग्री दी गई। ताकि वे खेल का अभ्यास कर सकें ढ्ढ मौके पर दामोदर राय, रोहित मिर्धा, सुकेन सोरेन, प्रशांत हेम्ब्रम, गोपाल मरांडी, जोतिन हांसदा, पाझेड़ सोरेन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें