नपं कर्मी के निधन पर शोक
जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के कर्मी तोतन सेन की असामयिक मौत दिल का दौरा पड़ने के कार
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM (IST)
जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के कर्मी तोतन सेन की असामयिक मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण उनके घर में ही हो गई। निधन पर सोमवार को नपं कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, सीमा ब्लैक, आलोक किस्कू, सुनील बाउरी, कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई समेत नपं के सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नपं अध्यक्ष ने कहा कि सेन काफी व्यवहार कुशल व कार्य के प्रति समर्पित मनोभाववाले थे। उनकी कमी नपं को खलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें