Move to Jagran APP

कस्तूरबा की बेटियों से रूबरू हुईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, समाज परिवर्तन के लिए शिक्षा का दिया मंत्र Jamtara News

राज्यपाल ने कल्याण विभाग द्वारा जामताड़ा कस्तूरबा विद्यालय जाकर छात्राओं से रूबरू हुईं तथा समाज मे परिवर्तन लाने के लिए शिक्षित होकर एक नई दिशा देने को कहा।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 04:27 PM (IST)
कस्तूरबा की बेटियों से रूबरू हुईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, समाज परिवर्तन के लिए शिक्षा का दिया मंत्र Jamtara News
कस्तूरबा की बेटियों से रूबरू हुईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, समाज परिवर्तन के लिए शिक्षा का दिया मंत्र Jamtara News

जामताड़ा, जेएनएन। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की परम वैभव राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने के लिए महिला शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड निर्माण होने के बाद भी महिलाओं का अपेक्षित सामाजिक,आर्थिक व शैक्षणिक विकास नहीं हो सका है। महिला विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाएं चला रही है।

loksabha election banner

मुर्मू ने बुधवार को जामताड़ा के दुलाडीह नगर भवन में महिला लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला विकास के लिए झारखंड की भाजपा सरकार काफी योजनाएं जा रही है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा की महता से अवगत कराया। जामताड़ा जिले में जल संचयन की दिशा में बन रहे बोरा बांध को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा मुंडा आवास योजना, सुकन्या योजना,किसान सम्मान योजना आदि की चर्चा करते हुए कहा कि अब शीघ्र ही झारखंड आगे चला जायेगा। उन्होंने सभी से मजबूत इच्छा शक्ति के साथ कार्य करने को कहा। मौके पर राज्यपाल ने 124 अलचिकि शिक्षकों के लिए चयनित लोगों को चयन पत्र, 10 उज्ज्वला योजना,पांच सुकन्या लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया।

इससे पूर्व राज्यपाल ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम विद्यालय,गुरुकुल व जामताड़ा कस्तूरबा विद्यालय जाकर छात्राओं से रुबरु हई तथा समाज मे परिवर्तन लाने के लिए शिक्षित होकर एक नई दिशा देने को कहा। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ जटाशंकर चौधरी,विधायक डॉ इरफान अंसारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.