Move to Jagran APP

लक्ष्य प्राप्ति को प्रतिदिन दो सौ नमूना संग्रह करना पड़ेगा

जामताड़ा राज्य मुख्यालय से मिले लक्ष्य प्राप्ति को लेकर जिले में प्रतिदिन 200 नमूना संग्रह करना हो

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:11 AM (IST)
लक्ष्य प्राप्ति को प्रतिदिन दो सौ नमूना संग्रह करना पड़ेगा
लक्ष्य प्राप्ति को प्रतिदिन दो सौ नमूना संग्रह करना पड़ेगा

जामताड़ा : राज्य मुख्यालय से मिले लक्ष्य प्राप्ति को लेकर जिले में प्रतिदिन 200 नमूना संग्रह करना होगा। वर्तमान समय में राज्य का औसतन नमूना जांच आंकड़ा 4 फीसद पहुंच चुका है जबकि जामताड़ा जिले में नमूना जांच महज 1.6 फीसदी में सिमट गया है। जिला महामारी के सचिव ने जामताड़ा में चल रहे नमूना जांच कार्य पर असंतोष प्रकट किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि जिले में कम से कम 4 प्रतिशत व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर जांच कराएं।

loksabha election banner

मालूम हो कि जिले की आबादी 9 लाख है। 6 प्रखंड मुख्यालय में जिले का क्षेत्रफल विभाजित है। जिले में करीब 15000 प्रवासियों का आगमन हुआ है। लेकिन अब तक 2255 नमूना संग्रह किया गया है, जबकि 2051 नमूने की जांच आरटी पीसीआर के माध्यम से की गई है। जिसमें 28 पॉजीटिव पाए गए थे। इधर जिले में करीब 710 नमूनों की जांच ट्रूनेट मशीन के माध्यम से की गई। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार दुबे ने बताया कि प्रतिदिन दो सौ व्यक्तियों का नमूना संग्रह करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक प्रखंड स्तरीय टीम को प्रतिदिन 50 नमूना संग्रह करना है लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया। शनिवार को प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तरीय लैब तकनीशियन की टीम पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, बैंक पदाधिकारी, बैंक कर्मी समेत संभावित लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर आरटीपीसीआर जांच को धनबाद पीएमसीएच भेजना सुनिश्चित करें।

डॉ. दुबे ने बताया सोमवार को कुंडहित तथा नारायणपुर में पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बैंक पदाधिकारी, बैंक कर्मी का नमूना संग्रह किया जाएगा। राज्य मुख्यालय से बार-बार निर्देश प्राप्त होने के बाद भी लक्ष्य के अनुरूप नमूना संग्रह कार्य नहीं हो रहा है। प्रखंड स्तरीय टीम की उदासीनता से उपायुक्त को अवगत कराया गया है। तीन दिन में लक्ष्य के अनुरूप प्रखंड स्तरीय कर्मी नमूना संग्रह नहीं करते हैं तो उपायुक्त स्तर से कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.