झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का पहला स्थापना दिवस मना
संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) रविवार को डाकबंगला मैदान में झारखंड राज्य प्रशिक्षित
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : रविवार को डाकबंगला मैदान में झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का पहला स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पारा शिक्षकों ने संघ के प्रखंड सचिव रमेश मरांडी ने बताया कि 16 जनवरी 2021 को संघ का गठन हुआ था। आज पहला स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि संघ की एकता ही संगठन की मजबूती है। सभी साथियों को आह्वान करते हुए एकता को मजबूत बनाए रखने की बात कही। उन्होंने सभी साथी को पार्टी के अलाकमान के निर्देश का पालन करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक के साथ अधिकारी द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता है। कभी मानदेय को लेकर तो कभी बायोमैट्रिक अटेंडेंस को लेकर पारा शिक्षकों को समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक हर समस्या का मुंह तोड़ जवाब देंगे।
मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष जयदेव रविदास ने उपस्थित साथियों को जानकारी देते हुए कहा कि अपने विद्यालय में किसी तरह की समस्या होने पर इसकी जानकारी संघ को तुंरत दें। संघ इसका समाधान करेगा। मौके पर आशीष मंडल, अरुप मंडल, गौतम मंडल, सुखदेव गोराई, श्यामल घोष व अन्य पारा शिक्षक उपस्थित थे।