नारायणपुर थाने में दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकसिंहा गांव में एक विवाहिता की मौत के ब
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकसिंहा गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ककनियाटांड़ ग्रामवासी उनके भाई तरूपा यादव के आवेदन पर बहनोई विक्की यादव, बहन के ससुर बालकिशुन यादव, सास कांति देवी, देवर मुकेश यादव एवं मामा ससुर प्रकाश यादव को मामले का अभियुक्त बनाकर कांड संख्या 100/2020 के तहत दहेज के लिए हत्या करने मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। आवेदन में तरूपा यादव ने दर्शाया है कि 3 वर्ष पूर्व उनकी बहन रूबी देवी की शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकसिंहा गांव वासी बालकिशुन यादव के पुत्र विक्की यादव से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। 1 वर्ष के बाद उनकी पुत्री को ढाई लाख रुपया मायके से लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार बहन के ससुराल में इस निमित्त फैसला भी हुआ था परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। उनके ससुरालवाले विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। अंतत: 29 जुलाई को उनकी बहन के ससुरालवालों ने उनकी बहन की हत्या कर दी है।