कोषांगों से समन्वय बनाकर तैयार करेंसामग्रियों की सूची
जामताड़ा सभी कोषांगों से समन्वय स्थापित कर चुनाव सामग्री की सूची बनाकर कार्य आरंभ करें। ब
जामताड़ा : सभी कोषांगों से समन्वय स्थापित कर चुनाव सामग्री की सूची बनाकर कार्य आरंभ करें। बुधवार को डीडीसी के कार्यालय कक्ष में उपविकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी सामग्री कोषांग नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने आसन्न लोकसभा चुनाव से संबंधित सामग्रियों की उपलब्धता के लिए सामग्री कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए उक्त निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी ने कहा कि चुनाव के सफल संचालन में सामाग्री कोषांग का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में ये आवश्यक है कि लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों को किस सामाग्री की आवश्यकता है। इसका आकलन करना एवं सभी कोषांगों को निर्धारित समय में सारी सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित करना। डीडीसी ने कहा कि कोषांग को कुछ सामग्री राज्य से भी प्राप्त होगी। इसलिए ऐसे सामग्री की सूची तैयार कर कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि विधानसभावार सामग्रियों का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा एवं नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 698 एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 64 अर्थात कुल 762 बूथों समेत 10 प्रतिशत अतिरिक्त सामग्रियों का आकलन तैयार कर सूची उपलब्ध कराएं।
बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, प्रकाश कुमार, प्रधान लिपिक भूमि सुधार कार्यालय राम विलास पंडित, राजा राम हांसदा, प्रवीण कुमार, उत्तम कुमार चटर्जी आदि उपस्थित थे।