नारायणपुर में बारिश होने से किसानों में खुशी
नारायणपुर (जामताड़ा) शुक्रवार की शाम में नारायणपुर में हुई बारिश से किसान खुश है
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:32 PM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : शुक्रवार की शाम में नारायणपुर में हुई बारिश से किसान खुश हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बाइद तथा ऊपर वाले खेत सूखने लगे थे। इससे किसान चितित हो गए थे। शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने सभी को राहत दी है। इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण क्षेत्र में धानरोपने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है तथा शत-प्रतिशत रोपाई की उम्मीद है। इस क्षेत्र में बाइद, बहियार तथा कनाली धान की खेती होती है। क्षेत्र के अधिकांश लोगों के जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि ही है। ऐसे में कृषि कार्य के लिए समय-समय पर बारिश जरूरी है। धान की फसल अच्छी नहीं होने पर लोग काम की तलाश में बाहर चले जाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें