किसानों को धान का मूल्य अब तक नहीं मिल पाया
जामताड़ा किसानों को धान का समर्थन मूल्य अब तक नहीं मिल पाया है। प्रशासन का प्रयास अब तक विफ
जामताड़ा : किसानों को धान का समर्थन मूल्य अब तक नहीं मिल पाया है। प्रशासन का प्रयास अब तक विफल गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लक्ष्य से अधिक धान की खरीदारी तो कर ली गई पर धान अधिप्राप्ति के दो माह बाद भी सभी किसानों को धान का मूल्य नहीं मिल पाया है। कुछ किसानों को धान का मूल्य का भुगतान हो पाया है जबकि 200 से अधिक किसान अब भी भुगतान के लिए टकटकी लगाए हुए हैं।
राज्य मुख्यालय से जिले को 8000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। सहकारिता तथा आपूर्ति विभाग के सहयोग से लक्ष्य से अधिक धान की खरीदारी की गई। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 57 हजार किसान निबंधित हैं। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान के 57000 किसान निबंधित हैं। जबकि वही धान खरीदारी के समय 3207 किसान ही निबंधित हो पाए थे। धान खरीदारी के समय आपूर्ति विभाग मात्र 3207 किसानों का ही निबंधन करा पाया। इसमें भी मात्र 1326 किसान ही धान बेचने में रुचि रखे। फिर भी सभी किसानों को धान का भुगतान नहीं हो पाया।
251 किसानों का भुगतान लंबित : जिले में अब भी 251 किसानों को बेचे गए धान की राशि का भुगतान लंबित है. किसान परेशान हैं। आपूर्ति विभाग का कहना है कि किसानों से खरीदे गये धान का भुगतान शीघ्र करने के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय में भुगतान संबंधित सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर एसएफसी दुमका को भेजा गया है, वंचित किसानों का भुगतान शीघ्र होगा। जिला पूर्ति पदाधिकारी कंचन भूदोलिया ने बताया कि भुगतान कराने को दुमका कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है।