किसानों को दिया गया केले के पौधे
नारायणपुर (जामताड़ा) जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया व कृषि विज्ञानिक संजीव कुमार ने ना
नारायणपुर (जामताड़ा) : जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया व कृषि विज्ञानिक संजीव कुमार ने नारायणपुर प्रखंड के कमलडीह के वरुण रवानी को केले के पौधे उपलब्ध करवाए। इन्हें ढाई सौ केले के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि केले की खेती करने पर यह आय का बढि़या स्त्रोत बनेगा। अधिकारियों ने उन्हें केले के पौधे लगाने में डाली जाने वाली सामग्री व संरक्षण की विधि की जानकारी दी।
कहा कि उम्मीद करते हैं कि आगे से अन्य किसान भी केले की खेती से जुड़ेंगे तथा लाभ कमाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि बढि़या ढंग से कृषि कार्य किया जाए तो यह आय का बढि़या स्त्रोत बन सकता है। इसमें केले की ,सब्जी की खेती मशरूम की खेती आदि शामिल है। सभी लोग कृषि कार्य से जुड़े। अधिकारियों ने कहा कि खेती से पूर्व मृदा जांच, बीज उपचार आदि पद्धति को अपनाया जाना परम आवश्यक होता है। कृषकों के सहयोग के लिए विभाग तत्पर है।