उदयपुर में हुई दुबे बाबा की पूजा
पबिया (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की पबिया पंचायत के उदयपुर गांव में सावन की पहली सोमवार
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 08:25 AM (IST)
पबिया (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की पबिया पंचायत के उदयपुर गांव में सावन की पहली सोमवारी को दुबे बाबा की वैष्णव विधि से पूजा की गई। पुजारी रंजीत ¨सह ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार 17 वर्षो से दुबे बाबा की पूजा की जा रही है। पूजा की शुरुआत रंजीत ¨सह ने की थी। 17 वर्ष पूर्व सावन माह में उसे सांप ने काटा था। तब परिवार वाले ने बाबा की पूजा अर्चना की तो जहर शरीर से उतर गया। तब से हम लोग पूजा कर रहे हैं। धरमपुर के पुरोहित पंडित मधुसुदन पांडेय व राजन पांडेय ने पूजा करवायी। मौके पर चंद्रशेखर दुबे, रंजीत दुबे, फटिक तिवारी, धनंजय ¨सह, दुबराज ¨सह, प्रदीप रजक, लखीराम मुर्मू, ताकेश ¨सह, विकास चटर्जी, सोमनाथ दुबे, बैजनाथ मंडल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें