Move to Jagran APP

देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की कहानी बयां करता है आपात काल : बीरेंद्र

देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की कहानी बयां करता है आपात काल वीरेंद्र मंडल

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST)
देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की कहानी बयां करता है आपात काल : बीरेंद्र
देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की कहानी बयां करता है आपात काल : बीरेंद्र

देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की कहानी बयां करता है आपात काल : बीरेंद्र

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आपातकाल पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश समिति सदस्य सत्येंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में जामताड़ा के स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग एवं आपातकाल के कालखंड में आपातकाल के विरोध में आंदोलन को स्थानीय स्तर पर नेतृत्व करनेवाले तत्कालीन समाजसेवी पशुपतिनाथ देव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल भारत के लोकतंत्र के लिए कलंक था, जो तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश के लोगों पर थोपा गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने निजी स्वार्थों की पूर्ती के लिए देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल के कालखंड में देश के जनमानस को जो घाव दिया, जो आज तक नहीं भरा है।

भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि आपातकाल के कालखंड में भारत के संविधान द्वारा दिए गए देश के नागरिकों का मौलिक अधिकार को छीन लिया गया था। लोकतंत्र के सभी स्तंभ को पंगु बना दिया गया। न्याय व्यवस्था, संसदीय व्यवस्था, पत्रकारिता, व्यवस्थापिका सभी पर अंकुश लगा दिया गया। जनमानस में आपातकाल के बुरे यादों को जीवित रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में आज के दिन 25 जून 1975 के याद में संगोष्ठी का आयोजन कर काले दिन के रूप में याद करती है। ताकि लोकतंत्र सुरक्षित रहे एवं आने वाले पीढ़ियों को कांग्रेस के कारनामों को बताया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल कांग्रेस शासन का काला अध्याय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा शुरू किया गया। आपातकाल से देश के लोकतंत्र को जो नुकसान हुआ, जो कभी भरा नहीं जा सकता। देश के लोगों को कांग्रेस के इस करतूत को सदा याद रखना चाहिए। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, संतन मिश्र, अशोक चौबे, सतीश सिंह, मोहनलाल बर्मन, हुकू दास, बेबी सरकार, योगेश जिला, मितेश शाह, कुणाल सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, राजू राय, राम यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.