Move to Jagran APP

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लें संकल्प

जामताड़ा : जिला मुख्यालय स्थित जल संग्रह केंद्र व लोक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने को वन विभाग न

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 08:53 AM (IST)
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लें संकल्प

जामताड़ा : जिला मुख्यालय स्थित जल संग्रह केंद्र व लोक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने को वन विभाग ने कमर कस लिया है। इसमें ईसीएल चितरा व नपं जामताड़ा सहयोग कर रहा है। अभियान के दूसरे दिन शनिवार को राजा बांध व रानी बांध में अभियान चलाया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी आरके साह के नेतृत्व में नपं व ईसीएल के स्वयं सेवकों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसमें नपं के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, ईसीएल के इंजीनियर के अलावा वार्ड पार्षद शामिल हुए थे। रैली न्यू टाउन स्थित राजा बांध से राजबाड़ी स्थित रानी बांध होते हुए हिरासेर स्थित राजा बांध पहुंची। लोगों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्लास्टिक केवल मानव के लिए नहीं बल्कि पालतु पशुओं के साथ वातावरण पर भी बुरा प्रभाव डाल रहा है। अपने आसपास बिखरे पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। आज के बाद प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लें। कहा कि हर व्यक्ति संकल्प लेकर कार्य करेंगे तभी प्लास्टिक मुक्त अभियान प्रभावी हो सकेगा। दैनिक कर्मियों ने न्यू टाउन स्थित सरकार बांध एवं राजबाड़ी स्थित रानी बांध में बिखरे प्लास्टिक को एकत्रित किया। डीएफओ आरके साह ने बताया कि चार जून तक तालाब व लोक स्थलों में प्लास्टिक हटाओं अभियान चलेगा। इसके बाद शहर में लोगों को पॉलीथिन बिक्री व प्रयोग नहीं करने की अपील की जाएगी। इसके बाद भी पॉलीथिन का उपयोग व बिक्री जारी रही तो छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया जायेगा। मौके पर पार्षद सुनील बाउरी, चंडीदास भंडारी, शिखा रानी मंडल, गउर बाउरी, पुष्पा कुमारी, जयंती दत्ता, अनिता देवी, निलेश कुमार, वकूल धीवर, शोभना चंद्रा आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.