भावी रणनीति बनाने में जुटा जिला व्यवसायी संघ
जारमताड़ा नवगठित जिला व्यवसायी संघ के पदधारी रविवार को नगर भवन में जुटे और संगठन की
जारमताड़ा : नवगठित जिला व्यवसायी संघ के पदधारी रविवार को नगर भवन में जुटे और संगठन की भावी रणनीति की रूपरेखा तय की। जिलाध्यक्ष हाबू लाल साहा के नेतृत्व में संघ के अन्य चयनित पदाधिकारियों की मंडली पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता बीरेंद्र मंडल के साथ मिलकर व्यापारियों के हित में संघ को मजबूत करने पर विमर्श किया। अपने हक-अधिकार के लिए चरणबद्ध् आंदोलन की रणनीति पर विमर्श किया गया। बीरेंद्र मंडल ने सर्वप्रथम संघ के मंडल के सभी पदाधिकारियों को फूल का माला पहना कर स्वागत किया। कहा कि व्यावसायि बंधु चिता न करें। संघ के लोग संगठित रहें। व्यापारियों की जो भी समस्या है उसके निदान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
संघ के अध्यक्ष श्री हाबू लाल साहा ने बताया कि वर्तमान समय में कुछ छुटभैया लोग जो पहले अपने को भी व्यापारी बनाया, अब व्यापारिक संगठन के नाम पर राशि उगाई करने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों से व्यवसायिक बंधुओं को दूर रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोग जहां से उनकी पहचान बनी थी, उसे भी छोड़ने में देर नहीं लगी। ऐसे लोगों के धोखे से बचें। बताया कि जिला व्यवसायिक संघ जामताड़ा व्यवसायियों के हित के लिए बना है। हर सुख-दुख में व्यवसायियों के साथ खड़ा रहेगा। मौके पर संघ के संरक्षक नवल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, श्री रजत कांति मित्रा, सचिव संतोष घोष, संयोजक मोहन जायसवाल, महामंत्री कुणाल सिंह, कोषाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र सहित अन्य नवचयनित पदाधिकारी उपस्थित थे।