मास्क पहनकर मां का दर्शन करेंगे श्रद्धालु
संवाद सहयोगी नाला(जामताड़ा) गुरुवार को महाषष्ठी के पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों म
संवाद सहयोगी, नाला(जामताड़ा) : गुरुवार को महाषष्ठी के पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा कमेटी के तत्वावधान में पूजा-अर्चना काफी श्रद्धा भक्ति के साथ की गई। नेताजी मंडप, श्री श्री प्रखंड सार्वजनिक गढ़ दुर्गापूजा कमेटी, नाला गांव के मित्रटोला, साकजोरिया, महेशमुंडा, सियारकेटिया मां सिंहवाहिनी मंदिर व भट्टाचार्य टोला, देवजोड़, कुलडंगाल, मुर्गा बनी, देवली, किषटोपुर, वर्द्धनडंगाल, मोहितनगर पहाड़पुर, कालापहाड़ी, कास्ता, सारसकुंडा, सीतामुड़ी ,पैकबड़, मोथरा, आमलाजोड़ा आदि दर्जन भर मंडपों में विधि-विधान के साथ महाषष्ठी की पूजा हुई। महाषष्ठी की पूजा अर्चना संपन्न होते ही विभिन्न पूजा कमेटी ने महासप्तमी के अवसर पर कलश स्थापना करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न जगहों के तालाब से कलश उठा कर मंडप तक लाया जाएगा। पूजा कमेटी के संजीव ठाकुर ने बताया कि कुमीरदाहा गांव स्थित तालाब से कलश उठाया जाएगा। कोविड 19 वैश्विक महामारी से बचाव को लेकर पहली बार मास्क पहनकर लोग मां का दरबार पहुंचेंगे। सभी लोगों को सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी जा चुकी है। सदस्यों ने गांव के सभी लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर माता का दर्शन करने की अपील की है।