शिक्ष से ही विकास संभव : विधायक
¨बदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मंझलाडीह में शुक्रवार को समारोह आयोजित
¨बदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मंझलाडीह में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर वर्ग दस के छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने कुल 111 छात्र-छात्राओं को एनसीआरटी की किताबें दी। विधायक ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय होता है। शिक्षा से ही जीवन का संपूर्ण विकास संभव है। पुस्तक प्राप्त कर लेने मात्र से ही ज्ञान नहीं बढ़ेगा बल्कि कड़ी मेहनत की जरूरत है। सभी बच्चे समय का सदुपयोग कर लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विषयवार शिक्षकों की काफी कमी है जो सरकार की नाकामी दर्शाती है। इसके बावजूद भी मंझलाडीह प्लस टू विद्यालय पूरे जिले में बेहतर परिणाम के लिए प्रसिद्ध है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम मंडल ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन को उज्ज्वल किया जा सकता है। कहा कि विद्यालय के वर्ग नवम का वार्षिक परिणाम में छात्राओं में साथी दत्ता प्रथम स्थान, दोलन तिवारी द्वितीय स्थान, पायल यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि छात्रों में जयंत पाल, निरंजन मंडल, शेषनाथ गोरांई क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त छात्र-छात्राओं को विधायक ने पुरस्कृत किया। मौके पर शिक्षक कालीचरण पाल, बिंदुभूषण मंडल, अपूर्व मंडल, हरप्रसाद मरिक, मध्य विद्यालय मंझलाडीह के प्रधान शिक्षक प्रह्लाद चंद्र राउत, सौरभ कुमार यादव, विप्रस के अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, पूर्णचंद्र महतो, पूर्व मुखिया उमापद महतो, मंटु दत्त, विकास कुमार यादव, दिलीप बाउरी आदि उपस्थित थे।