उपनिदेशक ने किया सदर प्रखंड का निरीक्षण
जामताड़ा : बुधवार को जिला पंचायती राज के प्रमंडलीय उप निर्देशक सुधीर कुमार गुप्ता ने सदर प
जामताड़ा : बुधवार को जिला पंचायती राज के प्रमंडलीय उप निर्देशक सुधीर कुमार गुप्ता ने सदर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निर्देशक ने नवनिर्मित प्रखंड परिसर में अवस्थित सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय उचित ढंग से सुसज्जित करने का निर्देश दिया। बताया कि परिसर को हमेशा स्वच्छ रखना है। प्रखंड सभागार के अंदर कहीं भी किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। वहीं निर्देशक ने 14 वें वित्त आयोग के संबंधित 22 पंचायतों की संचिका का निरीक्षण किया। उपस्थित पंचायत सेवकों को अभिलेख में खामिया देखकर सही ढंग से सुधार कर संधारण करने और योजना पंजी को अपडेट करने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसी योजनाओं को लें, जो सामुदायिक स्तर पर लाभ पहुंचाए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता प्रियंका एक्का सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव मौजूद थे।