Move to Jagran APP

जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की मांग उठी

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) मिहिजाम-जामताड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का पिछले कई वर्षों से खस्

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:07 AM (IST)
जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की मांग उठी
जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की मांग उठी

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम-जामताड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का पिछले कई वर्षों से खस्ता हाल होने से वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। जर्जर सड़क से गुजरने के दौरान वाहन के कलपूर्जे तक ढीले पड़ जाते हैं। हर वक्त दुर्घटना का आशंका बनी रहती है। वाहन बीच रास्ते पर खराब होने से बराबर जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं सड़क पर उभरे गड्ढे के कारण दोपहिया व चार पहिया वाहनों का सुरक्षित चलना भी मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राज मार्ग में बने गड्ढों वर्षा का पानी जमा रहने से और खतरनाक बनता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किनारे दर्जनों गांव है और सड़क से सटे लोगों का आशियाने भी। कई बार सड़क के गड्ढे से बचने के चक्कर में वाहन असंतुलित होकर घरों को भी क्षतिग्रस्त कर चुका है। ऐसे में इस मार्ग को बनान की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। --लगभग सात वर्ष पूर्व एनएच ने सड़क की मरम्मत कराई थी। अब फिर सड़क जर्जर हो गई। कई बार विभिन्न माध्यमों से टूटी-फूटी सड़क की मरम्मत कराई गई। अब विभाग व जिला प्रशासन को सूचित किया गया। स्वयं नगर पर्षद ने क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में उभरे गड्ढे तत्काल भरने का काम किया ताकि नगर पर्षद सहित आम राहगीरों को परेशानी से कुछ हद तक मुक्ति मिले।

loksabha election banner

कमल गुप्ता, अध्यक्ष नपं मिहिजाम। ---राष्ट्रीय राजमार्ग से स्थानीय लोगों का भी नियमित आवागमन होता है। ऐसे में वर्षों से सड़क जर्जर होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो चुका है। एनएच को इस राष्ट्रीय राजमार्ग को दुबारा बना कर जनता की जानमाल की रक्षा करनी चाहिए। सोनाली मुर्मू, मुखिया, कुश्बेदिया ग्राम पंचायत। ---दिल्ली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 419 एक महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क से विभिन्न राज्यों के मालवाहक व यात्री वाहन का आवागमन होता रहता है। पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से जिला मुख्यालय इसी सड़क से जाते हैं। सड़क पर उभरे गड्ढे जानलेवा हो चुके हैं।

--- श्यामलाल सोरेन, मुखिया, जियाजोड़ी ग्राम पंचायत। ---पंचायत क्षेत्र से जिला मुख्यालय जाने के लिए एक मात्र सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग है। सड़क पर गड्ढे से लोगों को काफी परेशानी होती है। जर्जर सड़क के कारण प्रतिदिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क पर चलना काल के गाल में जाने के बराबर है। शासन-प्रशासन सड़क को शीघ्र बनवाए।

---- गणेश किस्कू, मुखिया, बड़जोड़ा ग्राम पंचायत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.