सतसाल गांव में मिला अज्ञात युवक का शव
संवाद सहयोगी जामताड़ा रविवार सुबह जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित सतसाल गांव के
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : रविवार सुबह जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित सतसाल गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कही युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सुरक्षित रखा है। शव की शिनाख्त की जा रही है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की रविवार अलसुबह इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने सड़क किनारे एक शव को देखा। शव के शरीर में कई जगह खून के धब्बे लगे हुए थे। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ली। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है पर उसकी पहचान नहीं होने से पड़ताल को गति नहीं मिल रही। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।