डीसी ने नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
नारायणपुर (जामताड़ा) उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल
नारायणपुर (जामताड़ा) : उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव से उन्होंने विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीसी ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में बन रहे कौशल विकास केंद्र का भवन एवं एसएफसी गोदाम भवन के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। ब्लॉक प्रांगण में संचालित ¨सगल ¨वडो सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां पर तैनात कर्मियों से इस सेंटर से किसानों को मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली गई।
¨सगल ¨वडो सेंटर में तैनात कर्मी नंदलाल सोरेन ने उपायुक्त को बताया कि यहां पर फसल लगाने से पूर्व किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच होती है। मिट्टी में कुछ कमी पाई जाती है तो किसानों को बताया जाता है। ताकि उस कमी को पूर्ण कर ही किसान फसल लगाएं। इसके उपरांत डीसी प्रखंड सभाकक्ष एवं सभा भवन में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने मतदान र्किमयों से कहा कि प्रशिक्षण में बताए गए तथ्यों को अच्छी तरह से समझें और स्वयं भी इवीएम वीवी पेट का संचालन कर देख लें। चुनाव के समय वो¨टग कराने में आसानी होगी। कहीं कोई दिक्कत है तो बताएं। समाधान किया जाएगा।
मतदान कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उपायुक्त ने कहा कि चुनाव ड्यूटी की राशि समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। महिला मतदान कर्मियों की ¨चता को दूर करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रतिशत के आधार पर महिलाओं की ड्यूटी लगेगी। कई बूथ होगा, इसमें सभी मतदानकर्मी महिला होगी। बूथ मुख्यालय के अगल-बगल में ही होगा। उक्त मतदान केंद्र पर महिला पुलिस की तैनाती होगी। उपायुक्त ने कहा कि महिला चुनाव में बढि़या कार्य करती है। इस अवसर पर बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, कृषि पदाधिकारी हरिपद रूइदास, भवन निर्माण विभाग के अभियंता राम प्यारे, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक जितेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे।