शीघ्र नमूना जांच रिपोर्ट को डीसी ने राज्य मुख्यालय से संपर्क साधा
जामताड़ा संदिग्ध तथा कोरोना लाक्षणिक व्यक्तियों के नमूना संग्रह तथा जांच कार्य में उदासीनता स्
जामताड़ा : संदिग्ध तथा कोरोना लाक्षणिक व्यक्तियों के नमूना संग्रह तथा जांच कार्य में उदासीनता स्वास्थ्य विभाग के लिए चिता का कारण बनता जा रहा है। इस चिता से जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार दुबे ने उपायुक्त गणेश कुमार को अवगत कराया है। साथ ही संबंधित कर्मियों व पदाधिकारी को कार्य के प्रति संवेदनशील रहने को कहा है।
सोमवार को पश्चिम बंगाल स्थित जामुड़िया में होम क्वारंटाइन से भागे पॉजिटिव मरीज जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में पकड़ा गया था। पॉजिटिव मरीज के 20 परिजनों का मंगलवार को नमूना संग्रह किया गया था। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में सैकड़ों लोगों के आने की संभावना को लेकर परिवार के 20 सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच में होम क्वारंटाइन किया गया। साथ ही इसका नमूना संग्रह कर त्वरित जांच का प्रयास किया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह को संग्रहित नमूना बुधवार दोपहर तक जिला महामारी विशेषज्ञ कार्यालय तक नहीं पहुंचे। विभाग की लिए यह बड़ी परेशानी बन गई है।
उपायुक्त को सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही की गई। बुधवार को दोपहर बाद संग्रहित नमूना जिला महामारी विशेषज्ञ कार्यालय तक पहुंचाया गया। उक्त नमूना को तुरंत पीएमसीएच धनबाद जांच के लिए भेजा गया। इतना ही नहीं भेजे गए नमूने की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्राप्त करने के लिए उपायुक्त ने राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी तथा पीएमसीएच धनबाद के प्रबंधक से वार्ता की है।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार दुबे ने बताया कि पॉजिटिव मरीज के परिजनों का नमूना भेजा गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए करीब 1000 लोगों को चिह्नित किया जाएगा। हालांकि संक्रमित व्यक्ति जिले में किस-किस दुकान, मकान या प्रतिष्ठान में गया है इसकी सूची बनाई जा रही है।