Move to Jagran APP

कुर्की होता देख साइबर अपराधी ने किया सरेंडर

कुर्की-जब्ती के संबंध में पुलिस उसके घर पर इश्तेहार भी चस्पा कर चुकी थी। सरेंडर करने के बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 06:18 PM (IST)
कुर्की होता देख साइबर अपराधी ने किया सरेंडर
कुर्की होता देख साइबर अपराधी ने किया सरेंडर

करमाटांड़ (जामताड़ा) : फरार साइबर अपराधी राजकुमार मंडल के घर सोमवार को कुर्की-जब्ती करने के लिए पुलिस पहुंची। करीब दो घंटे तक चली कुर्की की कार्रवाई के बाद राजकुमार मंडल ने नाटकीय अंदाज में पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया।

loksabha election banner

दरअसल, इसी साल फरवरी महीने से राजकुमार मंडल फरार था। कुर्की-जब्ती के संबंध में पुलिस उसके घर पर इश्तेहार भी चस्पा कर चुकी थी। सरेंडर करने के बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई। कुर्की जब्ती करने करमाटांड़ थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आइपीएस हरविदर सिंह व साइबर थाना के इंस्पेक्टर सुनील चौधरी सदलबल के साथ पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा खोलकर सामान बाहर रखा जाने लगा था। पलंग समेत कई घरेलू उपयोग के सामान को एक-एक कर रखा जा रहा था। इसी बीच फरार आरोपित राजकुमार मंडल गिरिडीह-करमाटांड़ होते हुए अपने घर पहुंचकर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील चौधरी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया। इसके पहले पुलिस ने सामान ढोने के लिए ट्रैक्टर व अन्य चार पहिया वाहन भी बुला लिया था। जब्त सामान वहीं स्वजनों के हवाले कर दिया गया। जामताड़ा साइबर थाना में दर्ज है ठगी का मामला : राजकुमार मंडल के घर के सामने पुलिस की गाड़ियों के पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों को भीड़ नहीं लगाने के लिए कहा। इंस्पेक्टर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि जामताड़ा साइबर थाना में कांड दर्ज है। उसके खिलाफ ठगी का मामला है। ठगी का कांड इसी फरवरी में किया था। उसके बाद से वह फरार था। कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस टीम में एएसआइ शंभू दत्ता, करमाटाड़ के निवर्तमान थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी, एसआइ प्रवन साह समेत दर्जनों जवान उपस्थित थे। मालूम हो कि राजकुमार मंडल के सगे भाई अनिल मंडल भी पूर्व में साइबर अपराध में जेल जा चुका है। वह अभी जमानत पर बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.