Move to Jagran APP

केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व सांसद का जन्मदिन

जामताड़ा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के आवासीय परिसर में बुधवार को गोड्डा के पूर्व सांसद एवं जामताड़ा के पूर्व विधायक फुरकान अंसारी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर फुरकान अंसारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबी आयु की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:12 PM (IST)
केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व सांसद का जन्मदिन

जामताड़ा : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के आवासीय परिसर में बुधवार को गोड्डा के पूर्व सांसद एवं जामताड़ा के पूर्व विधायक फुरकान अंसारी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर फुरकान अंसारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबी आयु की कामना की।

loksabha election banner

मौके पर विधायक डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, कांग्रेसी नेता रफीक अनवर, करमाटांड़ उपप्रमुख मुबारक अंसारी आदि ने कहा कि गत 30 साल तक जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में फुरकान अंसारी ने जनता की सेवा किया है। विधायक ने भी बधाई दी और कहा कि लगातार उनसे कार्य करने और उनके अधूरा विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्हीं के मार्गदर्शन पर आज जामताड़ा विकास की पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। इधर युवा इंटक के साथियों ने भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर जन्मदिन मनाया। मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट बांटा गया। साथ ही अंसारी को बधाई देते हुए उनकीलंबी उम्र की कामना किया। इंटक नेता अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अंसारी हम सभी के अभिभावक हैं, ईश्वर से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं। मौके पर पप्पू डालमिया, रियाज शेख, गुलाब अंसारी सागर महतो, अमित महतो मनोज भंडारी, रवि साव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.