नगर पर्षद कर्मी के निधन पर शोक सभा
संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) मिहिजाम नगर पर्षद कर्मी लखींद्र टुडू की आकस्मिक मृत्यु को ले
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम नगर पर्षद कर्मी लखींद्र टुडू की आकस्मिक मृत्यु को ले बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. लखींद्र टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि लखींद्र टुडू कर्मठ व इमानदार कर्मी था। कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर स्वजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें। कहा कि नगर पर्षद कार्यालय हमेशा उनके स्वजनों की सहायता में आगे रहेगी। शोक सभा में नगर प्रबंधक राजेश प्रसाद, नाजीर रामू बाउरी, बबलू शर्मा, चंदन सिंह, प्रियंका उत्तम, नीतू पोद्दार, संजय सोनी, रंजीत हाड़ी, जीतू कुमार सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि लखींद्र टुडू का शव मंगलवार की सुबह महुलबना गांव स्थित तालाब से उपलाता हुआ बरामद हुआ। मृतक नगर पर्षद के अधीन संचालित ट्रैक्टर वाहन का सह चालक था।