जनरल बिपिन रावत के निधन पर जताया शोक
मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के हेलीकाप्टर हादसे में
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:36 PM (IST)
मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) : सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के हेलीकाप्टर हादसे में निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में भी शोक की लहर है। समाज के विभिन्न लोगों ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डाक्टर दिलीप कुमार सिंह, कवि नारायण पोद्दार, राघवेंद्र नारायण सिंह, कुंदन सिन्हा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने आज एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार को खो दिया। हम लोगों ने एक ऐसा योद्धा तथा जांबाज अधिकारियों को खोया है जो हमारे देश के लिए गौरव थे। यह बहुत ही भावुक क्षण है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें